Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वयोवृद्ध समाजसेवी धर्मानंद पंडित का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।


कपरफोड़ा निवासी और पूर्व स्वास्थ्यकर्मी धर्मानंद पंडित का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। धर्मानंद पंडित पीएचसी कुर्साकांटा में स्वास्थ्य कर्मी के रूप में अपनी सेवा दे चुके थे और क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे।

उनके निधन की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। वे जाने-माने समाजसेवी अरुण मालाकार के पिता थे।

उनकी मृत्यु पर आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि धर्मानंद पंडित समाजसेवा से जुड़े एक सम्मानित व्यक्ति थे और उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक जताने वालों में पूर्व उप प्रमुख विजय सिंह, पूर्व मुखिया राकेश विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि दुर्गानंद मिश्र, सरपंच प्रतिनिधि विद्यानंद सिंह, पूर्व मुखिया मुश्ताक अली, प्रणव गुप्ता, पूर्व मुखिया वीरेंद्र राम, पूर्व मुखिया गजेंद्र सरदार, मो. इब्रान, दुर्गानंद विश्वास, संजय मिश्रा, मुन्ना मंडल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *