Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विहिप ने प्रयास से 17 गौ को तस्करी से बचाया, गौशाला को सौंपा।

सारस न्यूज़, अररिया।

फारबिसगंज गौशाला में मौजूद पदाधिकारी एवं विहिप सदस्य।

विश्व हिंदू परिषद सहरसा की इकाई गौ रक्षा दल के द्वारा सहरसा के बनगांव में 17 गौ वंश को तस्करी होने से बचाया गया। इसके बाद सहरसा विहिप टीम द्वारा विहिप अररिया के जिला मंत्री शुभम चौधरी से संपर्क स्थापित किया गया एवं गौमाता को सुरक्षित रखने के लिए फारबिसगंज स्थित गौशाला में रखने के लिए वार्तालाप ही गई। जिसमें अररिया विहिप के जिला मंत्री द्वारा जिला टीम से धर्म रक्षा जिला सह प्रमुख आदित्य वर्धन, मोहन बाबा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, गौरक्षा प्रमुख डॉ अशोक कुमार से संपर्क स्थापित किया गया। जिसपर आदित्य वर्धन ने अतिशीघ्रता दिखाते हुए गौशाला पहुंच गए एवं गौशाला प्रबंधक को जानकारी दी। जिसपर गौशाला सचिव ने 17 गौमाता को गौशाला में लेने से इनकार किया तो आदित्य वर्धन, जिला मंत्री शुभम चौधरी से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद जिला मंत्री शुभम चौधरी एवं आदित्य वर्धन द्वारा फारबिसगंज एसडीओ, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, प्रेम केशरी एवं फारबिसगंज नगर परिषद अध्यक्ष वीणा देवी से संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद गौशाला प्रबंधक फारबिसगंज के उपाध्यक्ष मूलचंद गोलछा, सचिव सुभाष अग्रवाल द्वारा गौमाता को गौशाला में लेने के लिए सहमति दी गई। बताया गया कि विहिप जिला टीम सदैव गौमाता की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। विहिप अररिया के इस प्रयास ने गौवंश की रक्षा की है। बताया गया कि इस कार्य में फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पाण्डेय एवं बनगांव पुलिस का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। मौके पर विहिप के दुर्गानंद झा, उमाशंकर ठाकुर व सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सोनू भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *