• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार अररिया के 40 मत्स्य कृषकों का सुपौल भ्रमण।

सारस न्यूज़, अररिया।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना के दिशा-निर्देश के तहत आज समाहरणालय अररिया परिसर से 40 मत्स्य कृषकों के जत्थे को सुपौल जिले में भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी अररिया, अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अररिया, अमित रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अररिया, जिला मत्स्य पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया, और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला मत्स्य पदाधिकारी अररिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को सुपौल जिले में किए जा रहे विभिन्न मत्स्य पालन गतिविधियों का एक दिवसीय भ्रमण और प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसमें बायोफ्लॉक टैंक आधारित मत्स्य पालन, बायोफ्लॉक तालाब में मत्स्य पालन, चौर का विकास, फीड मील इत्यादि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *