Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोनयन पर अररिया जिले में खुशी की लहर।

सारस न्यूज़, अररिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने पर अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी के पूरे परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। साथ ही उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष ने बताया है कि पहली बार सीमांत क्षेत्र से बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनना हम सभी के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। बधाई देने वालों में जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, प्रताप नारायण मंडल, जिला उपाध्यक्ष उदय शंकर, अंजुलता झा, नवीन यादव, सुधीर भगत, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश राज, महिला मोर्चा चांदनी सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश चंद्र झा, गंगा ऋषिदेव, युवा महामंत्री अमन राज, जय प्रकाश गुप्ता, सतीश कुमार, अनिल मंडल, कोषाध्यक्ष रोहित राज, कलवी देवी सहित सभी भाजपाई शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *