• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज सवारेंगे हम पर्यावरण, तभी बेहतर होगा जीवन कल-एसएसबी 52 वीं वाहिनी।

सारस न्यूज़, अररिया।

पौधरोपण करते एसएसबी 52 वीं वाहिनी के कमांडेंट, उप कमांडेंट एवं एसएसबी जवान।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में अररिया एसएसबी 52 वीं के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय सहित समस्त सीमा चौकियों में बल कर्मियों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प समारोह के साथ ही पौधरोपण किया गया।

जिसमें सभी बाहरी सीमा चौकियों तथा वाहिनी मुख्यालय को मिलाकर कुल 09 हजार बालवृक्ष लगाए गए। जिसमें विभिन्न प्रकार के बालवृक्ष सागवान, शीशम, अर्जुन, अशोक, नीम, अमरुद, जामुन, आंवला एवं अन्य पौधे शामिल थे। सशस्त्र सीमा बल के द्वारा विगत कई वर्षो से केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न चौकियों द्वारा पौधे लगाए जा रहे है। ताकि वहां वास कर रहे स्थानीय लोगों को कई समस्यायों से छुटकारा मिल सके एवं अपना जीवनयापन स्वच्छ वातावरण में रहकर व्यतीत कर सकें। साथ ही बताया गया कि पेड़ लगाने के अनेकों फायदे हैं। जैसे कि पेड़ से हमें प्राणवायु मिलती है। पर्यावरण शुद्ध रहता है। पेड़ों से हरियाली रहती है। साथ ही पेड़ लगाने से मानसून समय पर आती है। जिससे किसानों को खेती में बहुत मदद मिलता है। इस मौके पर उप कमांडेंट पीएन सिंह, उदय कुमार जोशी, सागर प्रदीप तथा अन्य जवानों ने पौधरोपण अभियान में बढ-चढ़ कर भाग लिया। सभी ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस क्रम में सभी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “आज सवारेंगे हम पर्यावरण, तभी बेहतर होगा जीवन कल” का नारा भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *