सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
भागलपुर: सबौर थाना क्षेत्र के ताज ईट भट्ठा में काम करने वाले मुंशी अंकित कुमार उर्फ जप्नु कुमार की हत्या के मामले का सफल खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त गड़ासा और खून लगे झोले को बरामद कर लिया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण: 12 सितंबर 2024 को, अंकित कुमार शंकरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे, जब कुछ व्यक्तियों ने आरबीएम ईट भट्ठा परिसर में घात लगाकर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सबौर थाना में इस घटना के संबंध में कांड सं. 329/24 दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई: हत्या के मामले की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। डीआईयू के सहयोग और महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगा गड़ासा और खून लगा झोला बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- अभिषेक कुमार (पिता: मुनेश्वर मंडल)
- राहुल कुमार (पिता: अशोक मंडल)
- मिथुन कुमार (पिता: कैलाश मंडल, वर्तमान पता: शंकरपुर)
- भोला मंडल (पिता: स्व. रामधारी मंडल, शंकरपुर)
संबंधित पुलिस टीम:
- पु०नि० विवेक कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष, सबौर थाना
- पु०नि० रंजीत कुमार, प्रभारी डीआईयू
- पु०अ०नि० रीता कुमारी, सबौर थाना
- पु०अ०नि० बिष्ठ कुमार कमल, सबौर थाना
- पु०अ०नि० रामनुज कुमार, सबौर थाना
- पु०अ०नि० रंजन कुमार, सबौर थाना
- पु०अ०नि० अभय कुमार, डीआईयू
- पु०अ०नि० सुशील राज, डीआईयू
- पु००नि० एजाज रिजवी, डीआईयू
- सिय/बच्चन राम, रजनीश कुमार, प्रकाश कुमार (सभी डीआईयू)
- सशस्त्र बल, सबौर थाना
मामले की जानकारी: पुलिस जांच में पता चला कि अंकित कुमार को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। ताज ईट भट्ठा पर कार्यरत ड्राइवर और गार्डों के साथ विवाद के चलते, आरोपियों ने हत्या की सुपारी लेकर यह घातक कदम उठाया।
पुलिस की छापेमारी जारी है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं।