• Tue. Mar 31st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भागलपुर SDM कार्यालय में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

भागलपुर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SDM कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने पूरी योजना के तहत SDM कार्यालय में छापा मारा। जांच के दौरान दोनों कर्मचारियों को निर्धारित राशि लेते समय मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के साथ ही कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक, किसी कार्य को कराने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत संबंधित व्यक्ति ने निगरानी विभाग से की थी। शिकायत सत्यापित होने के बाद विभाग ने ट्रैप बिछाकर यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगरानी विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि इस मामले में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *