• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के पास भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय जवानों ने 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ा।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) में तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में दोनों देशों के सैनिक घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये घटना नौ दिसंबर को हुई थी। हिंसक झड़प में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि, कोई भी भारतीय सैनिक गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ है। झड़प के बाद दोनों देशों के सैनिक पीछे हट गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि यह झड़प नो दिसंबर को उस वक्त हुई जब चीनी सैनिक याग्त्से एरिया में आए। उनकी इस कार्रवाई पर भारतीय सैनिकों ने पलटवार करते हुए उन्हें खदेड़ा। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद दोनों देशों के सेनाओं के कमांडरों के बीच तनाव कम करने के लिए फ्लैग मीटिंग हुई और मामले को सुलझा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *