सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर गंगटोक पहुंचे। उत्तर पूर्वी भारत के भ्रमण कार्यक्रम के तहत उपराष्ट्रपति शुक्रवार को मिजोरम से बागडोगरा हवाई अड्डा होते हुए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से राजधानी गंगटोक स्थित लिबिंग हेलीपेड में पहुंचे। लिबिंग में उपराष्ट्रपति नायडू को राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग, मंत्री मंडल के सदस्यों, राज्य के मुख्य सचिव ने स्वागत की।
इस क्रम में गंगटोक पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को सिक्किम सशस्त्र पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति राज भवन प्रस्थान हुए, जहा उन्हें राजभवन के सचिव राज यादव लगायत व अन्य अधिकारियों ने स्वागत की। उन्होंने राजभवन में विभिन्न संघ संस्था के प्रतिनिधियों के साथ भेंट की।
राजभवन प्रस्थान होने के बाद वह मिंतोकगाग स्थित सम्मान भवन पहुंचे। उन्होंन वहा से वर्चुअल माध्यम से कंचनजंगा राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे चरण के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने राजभवन परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लोकार्पित किया गया। बताया गया है कि सिक्किम में निर्मित सुभाष चंद्र बोस की प्रथम मूर्ति है। लोकार्पण समारोह में राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग, मुख्यमंत्री की पत्नी कृष्ण राई आदि उपस्थित थे। इससे पहले उपराष्ट्रपति ने हाल ही में यूक्रेन से सिक्किम आए विद्यार्थियों से बातचीत की।