• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एशियन गेम्स में भारत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, रोइंग में मिला ब्रॉन्ज।




सारस न्यूज, वेब डेस्क।

चीन में चल रहे एशियाई खेल 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्ड जीत लिया है। भारत की 10 मीटर पुरुष राइफल टीम ने 1893.7 अंक हासिल करके गोल्ड जीता और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की टीम ने क्वालिफिकेशन राउंड में 1893.7 का स्कोर बनाकर चीन के बनाए गए 1893.3 को तोड़ दिया है।

इसके अलावा पुरुषों की फ़ोर-रोइंग स्पर्धा में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की टीम ने 6:10.81 समय में ये जीत हासिल की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *