• Sat. Dec 20th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ऑक्सीजन लेवल कम होने से मुलायाम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने कहा अगले 24 घंटे बेहद नाजुक।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हे आईसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल में डॉ सुशीला कटारिया, डॉक्टर वैभव और डॉक्टर नितिन सूद के अंडर उनका इलाज़ चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख में लगे हैं। वैसे तो डॉक्टर नितिन सूद अस्पताल में कैंसर स्पेशलिस्ट हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के कारण की जानकारी अस्पताल या परिवार द्वारा नही दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हे सांस लेने में तकलीफ हो रही है इसीलिए उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। 82 वर्षीय मुलायम तबियत बिगाडने के बाद पिछले एक पखवाड़े से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके समर्थक भी मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल यादव और चाचा राम गोपाल यादव अस्पताल से वापस लौट चुके हैं। परिवार के सदस्य मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार दोपहर ही मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अखिलेश यादव से फोन करके जाना हाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *