• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कनेक्टिविटी में ही देश की समृद्धि निहित है और यह हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खजानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बेलघाट से सिकरीगंज की आठ किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा हो जाने पर उस क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी, संत कबीर नगर से सांसद श्री प्रवीण निषाद के उस ट्वीट का उत्तर दे रहे थे, जिसमें श्री निषाद ने उपरोक्त सड़क को चौड़ा किये जाने के बारे में जानकारी दी है।

श्री मोदी ने यह भी कहा कि कनेक्टिविटी में ही देश की समृद्धि निहित है और यह हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः

“बहुत-बहुत बधाई। कनेक्टिविटी में ही देश की समृद्धि निहित है और ये हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *