आज़ादी के बाद अब तक हर चुनाव में मतदान करने वाले मतदाता, हिमाचल प्रदेश के 106 साल के श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है। वे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रहते थे। श्याम सरन नेगी के निधन की खबर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी।
श्याम सरन नेगी ने 02 नवंबर को पोस्टल बैलट के ज़रिए हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए 34 वीं बार वोट दिया था। भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी 25 अक्तूबर, 1951 को पहली बार वोट देने के बाद से एक भी चुनाव में मतदान करना नहीं भूले थे और सारे चुनाव में उन्होंने मतदान किया।
सारस न्यूज, हिमाचल प्रदेश।

Leave a Reply