• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 दिसंबर को स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे संबोधित।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 दिसंबर, 2022 को प्रातः 11 बजे श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की स्थापना वर्ष 1948 में गुरुदेव शास्त्रीजी महाराज धर्मजीवनदासजी स्वामी द्वारा राजकोट में की गई थी। इस संस्थान का काफी विस्तार हुआ है और वर्तमान में इस संस्थान की पूरे विश्व में 40 से अधिक शाखाएँ हैं, जो 25,000 से अधिक छात्रों को स्कूल, स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा की सुविधाएँ उपलब्ध करा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *