• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने अमेरिकी गायिका और ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्गुनी शाह के साथ की मुलाकात।

सारस न्यूज वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यूयॉर्क, यूएसए में भारतीय अमेरिकी गायिका, संगीतकार और ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्गुनी शाह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने फाल्गुनी शाह के गीत ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ के लिए उनकी सराहना की, जो स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल मोटे अनाज/मिलेट्स के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। साथ ही, प्रधानमंत्री ने अपने संगीत के माध्यम से भारत और अमेरिका के लोगों को एक साथ लाने के लिए उनकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *