• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान की सराहना की

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान’ को “एक अनुकरणीय प्रयास” कहा है, जो अधिक से अधिक लड़कियों के लिए शिक्षा प्राप्ति आनंद सुनिश्चित करेगा। उन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रयास करने के लिए भी कहा। यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन है कि प्रत्येक लड़की को शिक्षा और कौशल प्राप्त हो सके।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

“एक अनुकरणीय प्रयास जो सुनिश्चित करेगा कि अधिक लड़कियों को शिक्षा प्राप्ति का आनंद मिले! आइए हम सब एक राष्ट्र के रूप में एक साथ आएं और इस आंदोलन को सफल बनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *