• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के तुमकूर जिले की सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर किया शोक व्यक्त, पीड़ितों को अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों को अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकूर जिले की सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि दिये जाने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया हैः

“कर्नाटक के तुमकूर जिले की दुर्घटना हृदयविदारक है। शोक-संतप्त परिवारों के साथ संवेदनायें। घायलों के लिये प्रार्थना। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजनों को दो-दो लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगेः प्रधानमंत्री।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *