• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्री और हवाई क्षेत्र में भारत की सुरक्षा तैयारियों की ताजा स्थिति और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री को यूक्रेन से भारतीय नागरिकों तथा भारत के पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किये गए ऑपरेशन गंगा समेत यूक्रेन की नवीनतम घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया कि नवीन शेखरप्पा, जिनकी खार्किव में मौत हो गयी है, के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *