• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के आलेख को किया साझा।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का एक आलेख साझा किया। यह आलेख ‘हर महिला की कहानी मेरी कहानी – मैं महिला-पुरुष समानता को लेकर आशान्वित क्यों हूं’ दरअसल भारतीय महिलाओं की अदम्य या अजेय भावना और स्‍वयं उनके अपने जीवन वृतांत के बारे में है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

त्रिपुरा से लौटते समय मैंने इस आलेख को पढ़ा और इसे अत्‍यंत प्रेरणादायक पाया। मैं अन्य लोगों से भी इसे पढ़ने का अनुरोध करूंगा। महिला दिवस पर यह एक अत्‍यंत प्रेरणादायक व्यक्तित्व का जीवन वृतांत है, जिन्होंने जन सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और आगे चलकर भारत की राष्ट्रपति बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *