• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर पी. वी. सिंधु को दी बधाई।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर पी. वी. सिंधु को बधाई दी है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “असाधारण @Pvsindhu1 चैंपियनों की चैंपियन है! उन्होंने बार-बार यह दिखाया है कि उत्कृष्टता क्या होती है। उनका समर्पण और प्रतिबद्धता अतुलनीय है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *