• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने शतरंज के मशहूर चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ आर प्रज्ञानानंद की जीत पर व्यक्त की प्रसन्नता

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में मशहूर चैम्पियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ आर प्रज्ञानानंद की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

“हम सभी युवा प्रतिभाशाली आर प्रज्ञानानंद की सफलता पर ख़ुशी मना रहे हैं। मशहूर चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ जीत दर्ज करने की उनकी उपलब्धि पर गर्व है। मैं प्रतिभाशाली प्रज्ञानानंद को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *