• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया, सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

भारत ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर बन गई हैं। ये लम्हा हर किसी के लिये बेहद खुशनुमा और इमोशनल भरा रहा। सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022-मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था। ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम कौशल स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में सरमग ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, ये उनके खुशी के आंसू थे। मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीतने के बाद सरगम कौशल को सेलेब्स से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं। अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सरगम को जीत की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *