राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज (16 मार्च, 2022) राष्ट्रपति भवन में अल्जीरिया जन लोकतांत्रिक गणराज्य, मलावी गणराज्य, कनाडा, इंडोनेशिया गणराज्य और रूसी संघ के राजदूतों/उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए। जिन राजनयिकों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए, वे हैं:
महामहिम डेनिस एवगेनिविच अलीपोव, रूसी संघ के राजदूतमहामहिम लियोनार्ड सेन्ज़ा मेंगेज़ी, मलावी गणराज्य के उच्चायुक्तमहामहिम अब्दर्रहमान बेन्गुएर्रह, अल्जीरिया जन लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूतमहामहिम इना हग्निनिन्गत्यासकृष्णमूर्ति इंडोनेशिया गणराज्य की राजदूत
परिचय पत्र स्वीकार करने के बाद, राष्ट्रपति ने पांचों राजनयिकों के साथ अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने राजनयिकों को उनकी नियुक्तियों पर बधाई दी और उनके देशों के साथ भारत के गर्मजोशी-भरे मैत्रीपूर्ण संबंधों और उनमें से प्रत्येक के साथ भारत के बहुआयामी संबंधों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और उनके कल्याण तथा मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने इन राजदूतों और उच्चायुक्तों के माध्यम से उनके राष्ट्राध्यक्षों को अपने व्यक्तिगत सम्मान से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद राजनयिकों ने भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।