Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 10वें दिन भारत ने जीते 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य समेत 15 पदक, पदक तालिका में भारत के पदकों की कुल संख्या हुई 55।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

शरत कमल/श्रीजा अकुला, निकहत जरीन, एल्डोज़ पॉल, अमित पंघाल, नीतू घंघास ने स्वर्ण पदक जीते।

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदक विजेताओं को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

• पदक विजेताओं को बधाई देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलों में भारतीय लड़कियों की बढ़ती शक्ति एक बार फिर देखने को मिली।

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 10वें दिन 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य सहित 15 पदक जीते। शरत कमल/श्रीजा अकुला (मिक्स्ड डबल्स टीटी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), एल्डोज़ पॉल (पुरुष ट्रिपल जंप), अमित पंघाल (मुक्केबाजी), नीतू घंघास (मुक्केबाजी) ने स्वर्ण पदक जीते। अब्दुल्ला अबूबकर (पुरुष ट्रिपल जंप), सागर अहलावत (मुक्केबाजी), अचंता शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरन (टेबल टेनिस) और महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक जीते। महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार (पुरुषों की 10,000 मीटर रेस-वॉक), अन्नू रानी (महिला भाला फेंक), सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल (स्क्वॉश, मिश्रित युगल), किदांबी श्रीकांत (बैडमिंटन, पुरुष एकल) और ट्रीसा जॉली व गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन, महिला युगल) ने कांस्य पदक जीते। 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में भारत के पदकों की संख्या 55 हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारत के लोगों ने इन पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाइयां दी हैं।

राष्ट्रपति ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए ट्वीट किया:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *