• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 218.88 करोड़ से अधिक लगाए गए टीके।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

12-14 आयु वर्ग में 4.10 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 30,362 हैं। पिछले 24 घंटों में 1,997 नए मामले सामने आए। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत।

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 218.88 करोड़ (2,18,88,17,589) से अधिक हो गया।12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.10 करोड़ (4,10,55,105) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

भारत में सक्रिय मामले आज 30,362 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.07 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,908 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,40,47,444 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,997 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,13,123 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 89.64 करोड़ से अधिक (89,64,81,387) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.34 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.94 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *