• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन, रतन टाटा की विरासत को संभालेंगे।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन होंगे। टाटा ट्रस्ट्स, टाटा ग्रुप के कई ट्रस्टों से मिलकर बना है।

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

रतन टाटा का बुधवार की देर रात मुंबई में निधन हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में नए चेयरमैन के नाम पर विचार किया गया और सर्वसम्मति से 67 वर्षीय नोएल नवल टाटा को चेयरमैन चुना गया।

नोएल टाटा पहले से ही टाटा संस को संभाल रहे थे। रतन टाटा के बाद अब नोएल टाटा लगभग 34 लाख करोड़ रुपये के टाटा समूह का नेतृत्व करेंगे।

टाटा ट्रस्ट्स ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए नोएल टाटा की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा भी कर दी है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि नोएल की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *