• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पश्चिमी सीमा और एलओसी पर पाकिस्तानी सेना का दुस्साहस, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब।

ByHoor Fatma

May 9, 2025 #जंग

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

स्रोत: भारतीय सेना का आधिकारिक ट्वीट

08 और 09 मई 2025 की मध्यरात्रि को पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने पश्चिमी सीमा पर कई स्थानों पर ड्रोन और अन्य घातक हथियारों से हमले किए। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन भी किया गया।

भारतीय सेना ने इन सभी हमलों का सतर्कता और कुशलता से मुकाबला किया। सभी ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया और संघर्षविराम उल्लंघनों का सख्त और उपयुक्त जवाब दिया गया।

भारतीय सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की दुर्भावनापूर्ण या उकसावे वाली कार्रवाई का दृढ़ता और शक्ति से उत्तर दिया जाएग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *