भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हो सकती है। विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि पूर्वोत्तर भारत के अनेक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।
आईएमडी के मुताबिक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
इसके अलावा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराईकल के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और यातायात में बाधा जैसे जोखिम बन सकते हैं। स्थानीय प्रशासन को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply