• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अरुणाचल प्रदेश में जेल तोड़कर भागे दो उग्रवादी, गार्ड से एके-47 छीनी, मारी गोली।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने एनएससीएन (के) निक्की सुमी गुट के दो कैदी रविवार शाम खोंसा जेल तोड़कर फरार हो गए. असम पुलिस ने दोनों कैदियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। इस सनसनीखेज जेलब्रेक घटना में भागे कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी (संतरी) से उसकी सर्विस एके-47 रायफल छीनने ली और गोली मार दी। फरार कैदियों में रोक्सेन होमचा लोवांग (एनएससीएन-के निकी सुमी गुट के कट्टर उग्रवादी) और टिप्पू किटन्या शामिल हैं, जो खोंसा जेल में बंद थे। मृतक सुरक्षाकर्मी का नाम सीटी वांगनियाम बोसाई बताया जा रहा है। एसआईटी के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दो कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात संतरी सीटी वांगनियाम बोसाई, प्रथम आईआरबीएन खोंसा से सर्विस एके-47 राइफल छीन ली और फिर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *