• Wed. Sep 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ” हर घर तिरंगा अभियान ” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

सारस न्यूज़, सुखानी।

ठाकुरगंज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज,के साथ साथ सभी समवाय और वाहिनी सीमा चौकियों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय ध्वज संहिता के बारे में विद्यालयों और ग्रामीणों को जागरूक करना, वृक्षारोपण कार्यक्रम आदि शामिल था। इसी क्रम में डी समवाय सुखानी ने थाना सुखानी में ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम, तो वहीं एफ समवाय मुख्यालय कुर्लीकोट द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुर्लीकोट में देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भारतीय ध्वज संहिता के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम का बच्चों एवं उपस्थित सभी ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया,और भारतीय ध्वज संहिता के बारे में जानकारी पा कर सभी लोग लाभान्वित हुये, और आम -जनमानस तक भी यह संदेश पंहुचाने का दृढ़ संकल्प लिया | कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक भरत सिंह ने सभी उपस्थित बच्चों, ग्रामीणों, शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह अपने और अपने आस पास सभी को अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह रावत सहित बल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *