• Fri. Feb 20th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज गणित पेपर से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2022 गुरुवार से शुरू हो रही है। 24 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1,525 केंद्र बनाये हैं। पहले दिन मैथ विषय की परीक्षा होगी। वहीं, द्वितीय पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की भी मैथ की परीक्षा होगी। मैथ विषय की परीक्षा में पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 1:45 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *