• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में चमकी बुखार से बचाव की दी गई जानकारी

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में शनिवार को सुरक्षा के तहत स्कूली बच्चों को चमकी बुखार और जेई (जापानी इंसेफ्लाइटिस) से बचाव की दी गई जानकारी। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शनिवार को स्कूली बच्चों को आपदाओं की जानकारी दिया जाता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व् शिक्षिकाओं द्वारा चमकी भुखार से बचाब की जानकारी दी गई।

इसके कुछ लक्षण बताये गए जो इस प्रकार है:-

  • तेज भुखार आना
  • किसी अंग में ऐठन होना
  • दांत पर दांत लगना
  • शरीर का सुस्त होना
  • बेहोश होना
  • चूंटी काटने पर शरीर में कोई हरकत नहीं होना

ऐसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर जाकर जरूर दिखाएँ। और बताया गया की अगर ऐसा कुछ लक्षण दिखाई देता है तो, पुरे को शरीर ताजे पानी से पोछे व् पंखे की हवा दे। बच्चे को लगातार ORS का घोल दे।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, हेड मास्टर कृष्ण कुमार साह, राजेश्वरी कुमारी, ममता कुमारी, मरिया नाज़ सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *