• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आदिवासी सेंगल अभियान के बैनर तले आदिवासियों ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकाला भव्य विजय जुलूस, मनाई गई खुशियां।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

द्रौपदी मुर्मू के देश की प्रथम महिला आदिवासी के राष्ट्रपति बनने पर पोठिया प्रखंड मुख्यालय से सटे पोठिया मुख्य चौक पर आदिवासी सेंगल अभियान के बैनर तले जिला उप परगाना गांव प्रधान दिलीप टुडू के अध्यक्षता में आदिवासियों ने विजय जुलूस निकाल खुशी मनाई। शीतलपुर, मिर्जापुर, फाला, बुधरा सहित प्रखंड के 22 पंचायतों के गांवों में लोगों ने मिठाई बांट खुशी मनाई। बताते चलें कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को चुना गया है। जिससे सारे देश में जश्न का माहौल है। इसी के तहत पोठिया प्रखंड के आदिवासी के लिए गर्व का विषय है।

पोठिया प्रखंड के शीतलपुर पंचायत सहित अन्य गांवों के आदिवासी समुदाय के लोग गुरुवार दोपहर बाद से ही राष्ट्रपति के चुनाव परिणाम के रुझान आने से जश्न मना रहे हैं। जिसके तहत शुक्रवार को आदिवासी सेंगल अभियान के बैनर तले दर्जनों आदिवासी महिला, पुरुष व युवा जुलूस निकाल कर, मिठाई बांट कर पोठिया चौक पर खुशी जाहिर की। वहीं जुलूस का नेतृत्व कर रहें आदिवासी सेंगल अभियान के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ टुडू का कहना है कि यह हम सब आदिवासी भाइयों-बहनों की जीत है।

विजय जुलूस में मुख्य रूप से गांव प्रधान दिलीप टुडू, सरना धर्म जिला सभापति दुलाल मरांडी, होपन हांसदा, रामू हेम्ब्रम, लाटू हेम्ब्रम, विनय उरांव, फुलजेन टोप्पो, लखीराम हेम्ब्रम, मनोज हेम्ब्रम, रौनी उरांव, उत्तम उरांव, मिनोती बारोई, फूलमुनी मुर्मू, बालेका बासकी व अर्राबाड़ी गांव में मनाई गई जश्न में लखी मुर्मू, लील मनी मुर्मू, शनि किस्कू, लखी मुर्मू, सुजीत सुरेन, विष्णु टुडू जोगेन मुर्मू आदि महिला व पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *