• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कन्हैया कुमार को बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, कहा – बिहार में जमीन पर कहीं नहीं है कांग्रेस।

सारस न्यूज किशनगंज।

कांग्रेस पार्टी द्वारा कन्हैया कुमार को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और वो खूब सुर्खियों में हैं कि कन्हैया कांग्रेस को बिहार में जिंदा कर पाएंगे। इस पर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब किसको कौन सी जिम्मेदारी कौन सा दल दे रहा है ये तो दलों की अपनी समझ है। आरजेडी की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और जगदानंद बाबू पर है अब ये कोई भी पद किसी को भी दे रहे हैं तो क्यों दिए ये तो आरजेडी वालें बता सकते हैं। उसी तरह कांग्रेस वाले बता सकते हैं कि वो बिहार में क्या करना चाहती है?

मुझे बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी: प्रशांत किशोर।
इस दौरान चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि एनएचएआई जहां तक मेरा सवाल है तो मैं बिहार में हूं और इसी राज्य में पदयात्रा कर रहा हूं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है और कांग्रेस के संदर्भ में मुझसे सवाल का जवाब चाह रहे हैं तो हमको बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी। मैं पिछले 11 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं, मुझे न कहीं कांग्रेस दिखा, न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता दिखा, न ही कोई कार्यक्रम दिखा। इसके बावजूद कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है, अगर बिहार में कोई प्रयास कर रही है तो अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *