• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज उत्पाद विभाग द्वारा चलाए गए शराब जांच अभियान के तहत बंगाल से शराब के नशे में बिहार आने वाले सात लोग गिरफ्तार।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

किशनगंज उत्पाद विभाग द्वारा चलाए गए शराब जांच अभियान के तहत गुरुवार की देर शाम शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में चार झारखंड के निवासी हैं। जो असम में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। पकड़े गए लोगों में खूटी झारखंड निवासी अलोक बखला के साथ दुमका निवासी आशीष हांसदा, आनंद हांसदा और नरेश मुर्मू शामिल है। गिरफ्तार सभी शराबियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। एक और कार्रवाई शहर के केलटैक्स चौक पर हुई जहां बंगाल से शराब पीकर लौट रहे तीन लोगों को पकड़ा गया। तीनों किशनगंज शहर के ही निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *