खरीफ विपणन मौसम में धान की रोपाई शुरू है। जिले में इस वर्ष 84 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य है। जो अन्य वर्षों की अपेक्षा एक हजार हेक्टेयर अधिक है। कृषि विभाग ने धान की खेती के लिए खपत होने वाली यूरिया के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। खेती के लिए यूरिया की किल्लत किसानों को नहीं होने दिया जाएगा। डीएओ रजनी सिन्हा ने कहा कि इसके लिए विभाग द्वारा एक हेल्प डेस्क नंबर जारी किया गया है। किसान किसी भी कार्य दिवस पर हेल्प नंबर 06456- 295270 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। डीएओ ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम में खाद की कमी नहीं होने दिया जाएगा। विक्रेताओं के द्वारा खाद की कालाबाजारी जमाखोरी एवं निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply