नेपाल प्रभाग स्थित जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के बाद कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि होने लगी है। कोसी बराज पर शनिवार को सुबह 10 बजे कोसी नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 97 हजार 555 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। चीफ इंजीनियर मनोज कुमार रमन ने बताया कि सभी इंजीनियरों व कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
तटबंध और स्पर पर निगरानी के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। बराह क्षेत्र में 1 लाख 94 हज़ार क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। दोनों जगह पर पानी बढ़ने के क्रम में है। एक बार फिर नदी के निचले हिस्से में पानी के बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है।
सारस न्यूज टीम, सुपौल।

Leave a Reply