खगड़िया में चाचा ने 2 भतीजा को मारी गोली। बताया जाता है कि पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा पंचायत के वार्ड 11 निवासी अनिल यादव का 20 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार और करण कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अमृत की बेगूसराय ले जाने के दौरान देर रात रास्ते में मौत हो गई। जबकि जख्मी करण का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार की शाम बहियार में खेत जोतने के लिए गए थे, ट्रेक्टर चालक का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान राजेश यादव गैलन में रखे 25 लीटर डीजल तेल मांगने लगा। डीजल नहीं देने पर खेत में मारपीट किया। राजेश यादव आक्रोशित होकर घर पर भी गाली गलौज व मारपीट करने लगा। इसी दौरान ड़ेंगू से पीड़ित पुत्र अमृत कुमार व करण कुमार झगड़ा को शांत कराने पहुँचा। वहीं अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली अमृत के सीना में जाकर लग गई। जबकि करण के सिर को गोली छूते हुए निकल गया।
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर, घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के पहुँचने से पहले आरोपी फरार हो गया, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

Leave a Reply