• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खतरा, डेंगू गर्भ को भी पहुंचा सकता हैं नुकसान गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार में डेंगू का प्रसार बढ़ता जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में डेंगू अपने पांव पसार रहा है। हर आयु वर्ग के लोग इस बीमारी की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि डेंगू प्रेगनेंट महिलाओं के गर्भ को भी नुकसान पहुंचा सकता है। पीएमसीएच की स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग की डॉ. अमृता राय ने बताया कि डेंगू में तेज बुखार होता है। गर्भावस्था में तेज बुखार गर्भ को प्रभावित कर सकता है। गर्भावस्था की प्रारंभिक अवस्था में हाई फीवर होने से मिसकैरेज (गर्भपात) होने की आशंका बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *