• Sat. Mar 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया बस स्टैंड से पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त दो आरोपितों को हिरासत में लेकर न्यायालय में किया प्रस्तुत।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

गलगलिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से पुलिस ने बंगाल से आ रहे शराब के नशे में धुत्त दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु शुक्रवार को किशनगंज भेज दिया गया है। गलगलिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार की देर शाम दोनों आरोपित शराब के नशे में पाए गए।आरोपितों के नाम कुदुस अंसारी पिता- उस्मान अंसारी,साकिन-शिकारी बस्ती एवं सोम किस्कु पिता- डोमा किस्कु साकिन- बिरानगच्छ दोनों थाना-गलगलिया जिला- किशनगंज है। उन्होंने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच किए जाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।दोनों आरोपितों पर बिहार उत्पाद एवम मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि पर्व त्योहारों के मद्देनजर पुलिस चौक चौराहों पर विशेष सतर्कता बरत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *