कटिहार जिले के बकिया डहरा दियारा में हुई गोलीबारी का धुआं शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को फलका क्षेत्र गैंगवार से दहल उठा। रंगकोल गांव में दो गिरोहों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इसके बाद प्रतिद्वंद्री गिरोह ने कुख्यात प्रीतम यादव और ने मुन्ना यादव को घेरकर धारदार हथियार से उन पर कई वार किए। हमले में प्रीतम यादव मारा गया। जबकि उसका साथी मुन्ना गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हमलावर गिरोह के सदस्य प्रीतम और मुन्ना को मरा हुआ मानकर नदी किनारे दफनाने के लिए आटो से पूर्णिया जिले के रूपौली की ओर जा रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने आटो का पीछा किया तो चार बदमाश ग्रामीणों पर फायरिंग कर भागने लगे। ग्रामीणों ने खदेड़कर उनमें से एक विपिन सिंह पुत्र बच्ची सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हमलावरों द्वारा मृत समझा गया कुख्यात मुन्ना जिंदा पाया गया। सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान और रूपौली थानाध्यक्ष महादेव कामत पुलिस बल के साथ वसंतपुर गद्दीघाट पहुंचे। दोनों थानाध्यक्षों ने बताया कि घायल मुन्ना यादव को रूपौली रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रीतम यादव के शव को बरामद कर लिया है। आटो से कुदाल भी बरामद किया गया है। दोनों के शरीर पर हमले के कई निशान मिले हैं।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस वारदात को लेकर रुपौली थानाध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि बसंतपुर से गद्दीघाट जानेवाली सड़क पर एक आटो को तेजी से जाते देख लोगों की उत्सुकता जगी। इसी बीच उस सड़क पर कुछ दूर जाकर आटो रुक गया उस पर से कुछ फेंका गया। ग्रामीणों को आते देख आटो से उतरे चार लोग भागने लगे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply