• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

समस्तीपुर व बक्सर में पेट्रोलियम की खोज को ले ओएनजीसी को मिली अनुमति।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

समस्तीपुर और बक्सर में पेट्रोलियम की खोज होगी। बिहार सरकार ने इसकी सहमति दे दी है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) ने राज्य सरकार से बिहार में तेल खोज के लिए अनुमति मांगी थी। उसने पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस (पीईएल) के लिए आवेदन किया था। राज्य सरकार की सहमति के बाद अन्य तमाम प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद इन दोनों जिलों के गंगा बेसिन प्रक्षेत्र में तेल की खोज शुरु होगी। केन्द्र सरकार के पास गंगा बेसिन में तेल भंडार होने की पुख्ता जानकारी के बाद ओएनजीसी को आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *