• Thu. Feb 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जहर खिलाकर पत्नी की हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहपुर पुलिस ने गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बभनगामा में छापेमारी कर पत्नी की जहर देकर हत्या मामले में फरार कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बभनगामा निवासी सुनील शर्मा पिता उमेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सुनील ने दो माह पूर्व पत्नी को जहर देकर हत्या कर फरार हो गया था। इस कांड में सुनील प्राथमिकी अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्त का बिहपुर सीएचसी में मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पीएसआई आशुतोष कुमार, पीएसआई उमाशंकर व बीएमपी जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *