शनिवार को सम्पूर्ण जिले में शांति एवम सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व मनाई जा रही है। सभी जगहों से जिले में ईद की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने की सूचना प्राप्त हो रही है। ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक डॉ इनाम उल हक़ स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है एवं विधि – व्यवस्था का अनुश्रवण कर रहे है।
सुबह से ही वरीय अधिकारी किशनगंज शहर सहित जिले के महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो का जायजा ले रहे हैं। विधि – व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो से मिलकर फीडबैक लिया गया।
जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06456225152 पर संपर्क कर सकते है।
वहीं जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने ईद- उल- फितर के अवसर पर समस्त जिले वासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा है कि खुशियों का यह पर्व सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व अमन-चैन,शांति एवम सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर हम सभी को आपसी भाईचारा, सद्भाव तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply