Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में रात को पहुंच रहे मनचले बदमाश, छत पर देख सहमी छात्राएं।

सारस न्यूज, भागलपुर।

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं भय के साये में हैं। इनके अंदर असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इनकी शिकायत है कि रात में हॉस्टल के छत पर बदमाश व मनचले आ धमकते हैं। कुछ दिनों पहले उनके साथ ये घटना घट चुकी है जब कुछ बदमाश हॉस्टल के छत पर आ धमके थे तब छात्राएं अपनी शिकायत लेकर विश्विद्यालय पहुंची थीं। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी स्थित गर्ल्स हॉस्टल के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। दरअसल, 13 दिसंबर की रात गर्ल्स हॉस्टल टू की छत पर कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे थे।

आहट होने पर छात्राएं शोर मचाने लगी। रात्रि ड्यूटी में तैनात दरबान को बुलाया गया। जब दरबान वहां पहुंचे तो मनचले फरार हो गया। दहशत में छात्राएं घटना के बाद से हॉस्टल में दहशत का माहौल है। घटना से डरी छात्राएं मंगलवार को विश्विद्यालय पहुंची थी। छात्राएं सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किये जाने की मांग कर रहे थे। छात्राएं विवि के अधिकारी से मिलने के लिए प्रयास किया। लेकिन अधिकारी से मिल नहीं पाये। छात्राओं के बीच इस घटना के बाद से दहशत है। वहीं अपनी सुरक्षा को लेकर वो मांगे कर रही हैं।

छात्राओं की इस शिकायत को लेकर कुलपति की भी प्रतिक्रिया मिली है। कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। हॉस्टल कैंपस में सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था करायी जायेगी। इंजीनियरिंग सेक्शन को लोहे का ग्रिल लगाने व पीछे के टूटे दीवार का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *