• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन जारी, 19 अक्टूबर को होगी सुनवाई।

By

Sep 6, 2023 #समन जारी

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन जारी किया है। पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि भूषण कुमार वर्मा ने केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अनपढ़ कहे जाने को लेकर सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया था।परिवाद को लेकर निचली अदालत ने आईपीसी की धारा-332, 500 तथा 505 के तहत संज्ञान लिया तथा समन जारी करने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी।

वजह क्या थी परिवाद दायर करने की

शिकायतकर्ता और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि भूषण कुमार का कहना है कि संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री को अनपढ़ कहे जाने से उनके करोड़ों प्रशंसक आहत हुए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। उल्लेखनीय है कि बीते 19 मई को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मोदी को अनपढ़ कहा था।

उनकी पत्नी के खिलाफ भी समन जारी

बीते रोज ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पर भी कोर्ट की गाज गिर गई है। जहां, एक ओर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बिहार में समन जारी किया गया है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ समन जारी कर दिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *