• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिवाली और छठ पूजा में पुलिसकर्मी नहीं जा सकेंगे घर, एक सप्ताह तक छुट्टी पर रोक।

सारस न्यूज टीम, पटना।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने 24 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया, दीपावली और छठ को लेकर आदेश जारी किया गया है।

बिहार सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दिवाली, कालीपूजा, छठपूजा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को यह सूचित किया जाता है कि आगामी 24 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक यानि एक सप्ताह की छुट्टी पर रोक रहेगी। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में वरीय पदाधिकारियों की इजाजत लेकर छुट्टी ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *