सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज।
बेगूसराय में रेलवे ट्रैक से दो शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली की रात किसी ने दोनों की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। फिलहाल रेल थाना बेगूसराय की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना बेगूसराय-बरौनी-कटिहार रेलखंड के लाखो गुमटी के पास की है। लड़का-लड़की की लाश एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक लड़का और लड़की की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के डुमरी के रहने वाले नुनू बाबू और लाखो थाना क्षेत्र के ही अयोध्या बारी की रहने वाली रूपम कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।