• Wed. Feb 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दुर्गा पूजा पंडाल मे करंट आने से एक युवक की मौत।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

जहानाबाद : दुर्गा पूजा पंडाल मे करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद पूजा पंडाल में उदासी छा गई। यह हादसा कटपीस तार की चपेट में आने से हुआ। मृतक युवक का नाम आदित्य कुमार। चंद्रवंशी नगर का रहने वाला है। बताया गया कि दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली प्रवाहित कटपीस तार की चपेट में आने से युवक झुलस गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे एसडीपीओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *