• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची सप्तक्रांति एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते होते बच गई। यह घटना मोतिहारी के चकिया की है। शुक्रवार को चकिया में रेलवे के कर्मचारी ट्रैकमेंटेनर ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस को देख मजदूरों ने पोल को ट्रैक पर ही छोड़ दिया और वहां से भाग गए। पटरी के बीचो बीच पोल को देख सप्तक्रांति एक्सप्रेस के ड्राइवर के होश उड़ गए लेकिन ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे हजारों संख्या में यात्रियों की जान बच गई, और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *